Anupama Today Episode: टूटा अनुपमा पर दुखों का पहाड़, मां को तड़पता देखेगी आध्या…

Anupama Today Episode: टूटा अनुपमा पर दुखों का पहाड़, मां को तड़पता देखेगी आध्या…

Share

Anupama 28 October 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है. सीरियल में… अनुपमा अपनी बेटी आध्या को लेकर अपने घर पहुंच गई है और यहां पर आते ही आध्या ने तूफान खड़ा कर दिया है. वह शाह परिवार के हर सदस्य को एक-एक करके जवाब दे रही है. इतना ही नहीं, बा को भी खूब परेशान कर रही है, लेकिन अब अनुपमा नई परेशानी में पड़ने वाली है और शाह परिवार को एक बार फिर मौका मिल जाएगा कि वह अनुपमा को कौस सके. इस मौके पर आध्या अपनी मां को परेशान देखकर खुद भी परेशान हो जाएगी. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अनुपमा सुबह सुबह तुलसी माता की पूजा करने बाहर आती है, तब उसे आध्या तबेले में सोई हुई दिखती है. इसी मौके पर प्रेम आगे आता है और उसे बीती रात हुई घटना का बताता है. वह बताता है कि कैसे आध्या फंस गई थी और उसकी जान बचाकर उसने उसे यहीं छोड़ दिया. ये सब जानकर अनुपमा प्रेम का धन्यवाद करती है. तब अनु की रसोई की दुकान का मालिक आ जाता है और अनुपमा को किराया देने की एक दिन की मौहलत देकर चला जाता है. इसके बाद शाह परिवार में एक बार फिर हंगामा हो जाता है. अनुपमा को सब बोलते हैं कि वह अपनी सेविंग से किराया भर दे, तब अनुपमा खुलासा करती है कि उसने राही के आश्रम में सारे पैसे दान दे दिए.

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुपमा से दान वाली बात जानकर शाह परिवार के लोग भड़क जाते हैं. वह उससे ढेर सारे सवाल करते हैं, तो बदले में अनुपमा भी सबको बराबर जवाब देती है. इस दौरान अनुपमा आध्या के लिए अपना प्यार दिखाती है और बताती है कि वह लोन लेकर भी अपनी बेटी को लाने के लिए तैयार है. यह सुनकर आध्या का दिल पिघल जाता है और फिर घर के सभी बच्चे अपनी सेविंग्स निकालने लग जाते हैं. अनुपमा के घर में पैसों की किल्लत देखकर आध्या काफी इमोशनल हो जाती है. वह यह जानकर हैरान होती है कि यहां पर भी उसी तरह पैसों की परेशानी है, जैसे उसके आश्रम में परेशानी होती है.

Share

The post Anupama Today Episode: टूटा अनुपमा पर दुखों का पहाड़, मां को तड़पता देखेगी आध्या… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *