Anupama Today Episode: अनुपमा की लाडली पर टूटा ये बड़ा पहाड़, होगा अब तक सबसे दर्दनाक हादसा…

Anupama Today Episode: अनुपमा की लाडली पर टूटा ये बड़ा पहाड़, होगा अब तक सबसे दर्दनाक हादसा…

Share

Anupama 27 October 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। सीरियल में… अनुपमा राही के साथ शाह हाउस पहुंच जाती है जिसका नाम अब कृष्णा भवन है। यहां पर राही के पहनावे को देखते ही हर कोई सवाल उठाने लगता है। इतना ही नहीं, वह राही को असली वाली आध्या भी नहीं मानते है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, पाखी और तोषू बगावत करने लगेंगे। पाखी अपनी मां से कहेगी कि ऐसी बदतमीज बेटी को तो अपना मानने से इनकार कर देना चाहिए। लेकिन अनुपमा यहां भी अपनी लाडली बेटी राही का ही सपोर्ट करती दिखाई पड़ेगी। अनुपमा अपनी बेटी पाखी को जवाब देगी कि इस हिसाब से तुझे और तोषू को मुझे सालों पहले अपने बच्चे मानने से इनकार कर देना चाहिए था। डॉली बीच में दखल देते हुए अनुपमा को ज्ञान देने की कोशिश करेगी और कहेगी- ये दोनों तो आपकी अपनी औलादें हैं। छोटी तो…. डॉली इससे पहले कि आगे कुछ कहे, अनुपमा उसे उंगली दिखाते हुए कहेगी- खबरदार। अनुपमा इधर अपनी बच्ची के लिए लड़ने की कोशिश कर रही होगी और उधर अपनी प्लानिंग के मुताबिक राही आधी रात को कृष्ण कुंज से निकल भागने की प्लानिंग कर लेगी। वह रात को सबके सोने के वक्त बिना कोई सामान लिए उस घर से भाग जाएगी लेकिन उसे नहीं पता कि वो किस आफत में पड़ने वाली है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, राही जब रात के अंधेरे में सुनसान रास्ते पर जा रही होगी तब कुछ लफंगे उसे घेर लेंगे। राही खुद को बचाने की कोशिश करेगी लेकिन इतने सारे लड़कों पर उसका जोर नहीं चलेगा। उधर अनुपमा की अचानक आंख खुल जाएगी। वह काफी घबराई हुई होगी। लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या अनुपमा अपनी बेटी को बचा पाएगी? या फिर राही खुद ही अपने आप को प्रोटेक्ट करेगी और फिर द्वारका चली जाएगी? बहुत से सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी हैं।

Share

The post Anupama Today Episode: अनुपमा की लाडली पर टूटा ये बड़ा पहाड़, होगा अब तक सबसे दर्दनाक हादसा… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *