2 जवान शहीद: मुख्यमंत्री विष्णु देव ने जवानों की शहादत को किया नमन, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की…

2 जवान शहीद: मुख्यमंत्री विष्णु देव ने जवानों की शहादत को किया नमन, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की…

Share

2 soldiers martyred: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवानों के शहादत पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

बता दें, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान शहीद हो गये। दोनों सुरक्षाकर्मी आईटीबीपी में पदस्थ थे। घटना कोडलियर के समीप जंगल की है।

दरअसल, जिला नारायणपुर के ओरछा, मोहंदी एवं ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी अभियान के लिए धुरबेड़ा की ओर निकली थी। आज अभियान से वापसी के दौरान लगभग साढ़े 11 से 12 बजे के बीच ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में 4 जवान आ गए।

इस घटना में आईटीबीपी के दो घायल जवान शहीद हो गये और नारायणपुर जिला पुलिस के दो जवान घायल हैं।

शहीद जवानों के नाम

01) अमर पंवार उम्र: 36

जिला सतारा, महाराष्ट्र

ITBP 53rd Bn

(2) के. राजेश उम्र 36

जिला: कडप्पा, आंध्र प्रदेश

ITBP 53rd B

वहीँ, ब्लास्ट में घायल नारायणपुर जिला पुलिस के अन्य दो जवानों की हालत सामान्य है।

घायल जवानों के नाम

अरविन्द सर्फे बस्तर फाइटर

अनिल कुंजाम आरक्षक

दोनों मोहंदी कैंप में कार्यरत हैं…

Share

The post 2 जवान शहीद: मुख्यमंत्री विष्णु देव ने जवानों की शहादत को किया नमन, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *