छत्तीसगढ़ के इस जिले के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद खास…

छत्तीसगढ़ के इस जिले के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद खास…

Share

बिलासपुर। मंगलवार 29 अक्टूबर को पीएम मोदी सिम्स सुपर स्पेशयलिटी हास्पिटल का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीएम के भाषण से पहले सीएम साय सभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। 200 करोड़ रूपये की लागत से कोनी में 10 मंजिल युक्त विशाल अस्पताल का निर्माण किया गया है।

अस्पताल के नोडल अधिकारी डा बीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल ओपीडी सेवाएं शुरू होगी। चार विभागों की ओपीडी की तैयारी हो चुकी है। इनमें यूरोलॉजी, नेफा्रेलॉजी, न्यूरो सर्जरी एवं जनरल मेडिसीन विभाग शामिल हैं। सिम्स और जिला अस्पताल मेें प्रारंभिक रूप से चयनित मरीजों को सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल में सूक्ष्म जांच होगी। सभा स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल भी सजाया जायेगा। मुख्य रूप से इसमें सिम्स एवं जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में बीते 10 महीने के भीतर आये बदलाव को प्रभावी ढंग से पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चतुर्मुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि कार्य हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के पहले डिटिजल बजट में भी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढिकरण की बडी झलक दिखी थी जो वास्तविकता का रूप लेती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए प्रयोग और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को खोलने के लिए केंद्रीय स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इसी क्रम में 29 अक्टूबर को राज्य के बिलासपुर में 200 करोड़ रूपए की लागत से तैयार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण होने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वचुअल माध्यम से इस अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहेंगे। यह अस्पताल तीन चरणों में प्रारंभ होगा। पहले चरण में ओपीडी, दूसरे चरण में वार्ड और आईसीसीयू, डायलिसिस यूनिट व लैब तीसरे चरण में कैथ लैब, ओटी, हार्ट व लंब की मशीनें शुरू होंगी और चौथे चरण में अस्पताल पूरी तरह से काम करने लगेगा। बिलासपुर में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू हो जाने से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें पास में ही इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इसी तरह से 29 अक्टूबर को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया है कि 90 करोड़ रूपए की लागत से इस संस्थान का निर्माण 24 माह में पूरा होगा। राज्य सरकार ने इस संस्थान के लिए 10 एकड़ की भूमि आयुष विभाग को उपलब्ध करा दी है।

यह छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा जो गैर संचारी रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान करेगा। केंद्र में वेलनेस थिरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम का भी संचालन होगा। इस संस्थान के शुरू होने से योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रभावों के बारे में नए ज्ञान और अंतदृष्टि का विकास होगा।

0 जानिए सुपर स्पेशयलिटी हास्पिटल के बारे में

0 अस्पताल में जांच व इलाज के लिए मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यहां निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

0 मरीजों से पंजीयन शुल्क (पर्ची बनवाने के लिए) भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

0 कम्प्यूटर और स्टाफ की व्यवस्था हाेते ही अस्पताल में एमआरडी चालू किया जाएगा।

0 ओपीडी और आपातकालीन के लिए अलग-अलग गेट से प्रवेश मिलेगा। गेट के पास तैनात गार्ड बताएंगे कि कौन से गेट से जाना है।

0 मरीज के परिजनों के बैठने के लिए अलग से वेटिंग हाल की व्यवस्था है।

0 वेटिंग हाल के सामने पूछताछ केंद्र और पंजीयन कक्ष है। वेटिंग हाल के बाजू से सीटी स्कैन, सोनोग्राफी और एमआरआई जांच मशीन है।

0 पल्मोनोलाजी की ओपीडी शुरू होगी। इसमें फेफड़ों और सांस संबंधी जांच की जाती है। इसके लिए दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है।

0 सुपर स्पेशयलिटी हास्पिटल के लिए राज्य शासन ने 22 चिकित्सकों की पदस्थाना की है। विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

Share

The post छत्तीसगढ़ के इस जिले के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद खास… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *