गीता जयंती का कार्यक्रम

गीता जयंती का कार्यक्रम

संस्कृतभारती गाजियाबाद द्वारा आभासिक गीता जयंती कार्यक्रम मनाया गया

भारतीय संस्कृति में मार्गशीर्ष माह की शुक्ल एकादशी को मोक्षदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इसी अवसर पर संस्कृतभारती गाजियाबाद द्वारा आभासिक गीता जयंती कार्यक्रम मनाया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अलंकार महोदय (संस्कृतभारती प्रांत संपर्क) उपस्थित रहे। इन्होंने गीता के महत्व को संक्षिप्त रूप में सभी के सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महोदय द्वारा 18 अध्याय का वाचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के लगभग 80 से अधिक लोगों ने भाग लिया। संस्कृतभारती द्वारा प्रत्येक शनिवार और रविवार आभासिक गीता शिक्षण केंद्र भी चलाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में नरेंद्र पांडे (प्रांत मंत्री, संस्कृतभारती मेरठ), नरेंद्र भागीरथी संगठन मंत्री संस्कृतभारती गाजियाबाद विभाग, शशिकांत शास्त्री, सचिन शास्त्री, मनीष मिश्रा, मनेन्द्र, हृदयांश, कृति मलिक, चन्द्रकान्त मलिक व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

aastha news

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *