Teacher Promotion News: प्रमोशन के बाद पदस्थापना, जिला शिक्षा अधिकारियों ने अब तक नहीं भेजी जानकारी, जेडी दुर्ग ने डीईओ को दूसरी मर्तबे जारी किया पत्र..

Teacher Promotion News: प्रमोशन के बाद पदस्थापना, जिला शिक्षा अधिकारियों ने अब तक नहीं भेजी जानकारी, जेडी दुर्ग ने डीईओ को दूसरी मर्तबे जारी किया पत्र..

Teacher Promotion News: दुर्ग। इसे लापरवाही कहें या डीईओ कार्यालय में चल रहे बाबूराज। जेडी दुर्ग संभाग द्वारा छह दिनों के भीतर जारी दूसरे निर्देश से इसे साफतौर पर समझा जा सकता है कि आला अधिकारियों के निर्देशों को मातहत अधिकारी व कर्मचारी किस अंदाज में और कितनी गंभीरता से लेते हैं। जेडी दुर्ग संभाग ने सभी डीईओ को दोबारा पत्र लिखकर चाही गई जानकारी को तत्काल भेजने का निर्देश दिया है।

दुर्ग संभाग में प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर ई एवं टी संवर्ग के शिक्षकों को पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के बाद अब इनकी संबंधित स्कूलों में पदस्थापना आदेश जारी किया जाना है। पदोन्नति के तत्काल बाद जेडी दुर्ग संभाग ने संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के डीईओ को पत्र लिखकर स्कूलों की जानकारी मांगी थी। जारी निर्देश के छह दिन बाद जेडी ने सभी डीईओ को स्मरण पत्र लिखते हुए चाही गई जानकारी को तत्काल भेजने का निर्देश दिया है। जेडी ने पत्र में लिखा है, 21 जनवरी 2026 को उपरोक्त संदर्भित पत्र के माध्यम से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला पद पर इस कार्यालय द्वारा की गई पदोन्नति उपरान्त पदोन्नत हुए शिक्षकों, प्र.पा.प्रा.शाला शिक्षक एलबी की पदस्थापना के संबंध में जारी किये गये निर्धारित प्रपत्र 01 तथा प्रपत्र में 02 में 23 जनवरी 2026 तक अनिवार्यतः हार्ड व साफ्ट कापी में जानकारी उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु आपके द्वारा आज पर्यन्त चाही गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है जिससे पदोन्नत हुए शिक्षकों के पदांकन संबंधी कार्यवाही हेतु विलंब की स्थिति निर्मित हो रही है जो कि उचित नहीं है। चाही गई जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तैयार करते हुए हार्ड व साफ्ट कापी में आज ही इस कार्यालय को अनिवार्यतः उपलब्ध कराएं।

पदोन्नति की मांग को लेकर फेडरेशन ने जेडी कार्यालय का किया था घेराव

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक,समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष रविंद्र राठौर की अगुवाई में फेडरेशन के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर जेडी कार्यालय का घेराव किया था। फेडरेशन के दबाव व प्रदर्शन के बाद दुर्ग संभाग में ई व टी संवर्ग के शिक्षकों का हेड मास्टर के पद पर पदोन्नति की गई है। पदोन्नति के बाद अब पदस्थापना को लेकर विलंब किया जा रहा है।

जारी स्मरण पत्र की इनको दी जाकारी

  • संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।
  • आयुक्त दुर्ग, संभाग-दुर्ग।
  • समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा संभाग-दुर्ग।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *