Raipur News: हाइपर क्लब के बाहर मारपीट, युवतियों से छेड़छाड़ पर जमकर हुआ बवाल, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो…

Hyper Club: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब के बाहर बीती रात बवाल हो गया। युवतियों को जबरन हाय बोलने पर दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद रही, जो दोनों पक्षों को समझाइश देती रही, इसके बाद भी बवाल होता रहा।
दरअसल, ये पूरा मामला रायपुर के हाइपर क्लब के पार्किंग एरिया का है। बुधवार की देर रात हाइपर क्लब के बाहर गुढियारी निवासी युवक नशे में एक युवती को जबरन हाय बोला और हाथ पकड़कर बदतमीजी करने लगा। इस बात का युवतियों के साथ आए युवकों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक आ पहुंची। विवाद बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना तेलीबांधा पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाइश दी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगे।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही क्लब के फुटेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई की गई।
प्रार्थिया द्वारा थाना में रिपोर्ट करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत व सत्येंद्र कुमार सिंह नामक व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया को रिपोर्ट वापस लेने हेतु डराया धमकाया जा रहा था। ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत व सत्येंद्र कुमार सिंह के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में प्रतिबंधात्मक धारा 170, 126, 135(3)1 बीएनएसएस के तहत् कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा मामले में तीन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी पवन सिंह बघेल पिता शैलेंद्र सिंह बघेल उम्र 38 वर्ष निवासी पहाड़ी पारा आदर्श नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् की गई कार्रवाई के आरोपी
01. ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत पिता कमलेश सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जौंधा थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर।
02. सत्येंद्र कुमार सिंह पिता शिवाजी सिंह उम्र 36 साल निवासी रावण थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर।
देखें आरोपियों की फोटो
बेबीलोन के ‘फर्जी कैफे’ में पुलिस की दबिश, रात 1ः15 बजे चल रही थी शराब पार्टी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ‘फर्जी कैफे’ में देर रात पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान युवक-युवतियां शराब पार्टी करते नजर आए। समय सीमा के बाद भी क्लब को चालू रखने के मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
रायपुर के क्लब में देर रात तक चलती रही पार्टी, मुंबई से आए इन्फ्लुएंसर और कलाकारों ने युवतियों को पिलाई अपने हाथों से शराब
रायपुर के मंदिर हसौद, छेरीखेड़ी स्थित पियानो प्रोजेक्ट क्लब की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में इन्फ्लुएंसर पार्टी में मौजूद युवतियों को शराब पिलाते नजर आ रहे है। पढ़ें पूरी खबर…
