Raipur News: रायपुर में डेंटिस्ट डाॅक्टर से 38.50 लाख की ठगी, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, जानिए पूरा मामला

Raipur News: रायपुर। रायपुर में एक डेंटिस्ट डाॅक्टर से 37.50 लाख की ठगी हो गई। डाॅक्टर ने इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर आईटी 66 डी, बीएनएस 318-4 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ठगी का शिकार हुए डाॅक्टर का नाम गुलाब चंद बैद्य 42 वर्ष है।
जानिए पूरा मामला
पचपेड़ी नाका अम्रपाली सोसाइटी निवासी डेंटिस्ट डाॅ. गुलाबचंद बैद्य की शिकायत के मुताबिक, वीआईपी 23 स्टॉक मार्केट स्ट्रेटजी नाम के WhatsApp ग्रुप पर जोड़ा गया था। इस ग्रुप में उन्हें शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया जाता था।
इसी बीच एक ठग ने 8956771148 से संपर्क कर डाॅक्टर को रूपए लगाने को कहा, इतना ही नहीं आरोपी ने भारोसा दिया कि अगर मार्केट में फायदा नहीं हुआ तो उन्हें रकम वापस कर दी जाएगी। आरोपी ने विश्वास दिलाया कि ‘FARLEY LLC’ ऐप के माध्यम से निवेश करने पर भारी मुनाफा होगा।
झांसे में आकर डाॅक्टर ने जब रूपए निवेश किया तो आरोपी ठग ने दो किस्तों में मुनाफा के नाम पर 1 लाख वापस भेजे। लाभ मिलने पर आरोपी के झांसे में डाॅक्टर पूरी तरह आ गए। इसके बाद डाॅक्टर ने मोटा मुनाफा कमाने के लालच में आरोपी के अलग-अलग खातों में करीब 38.50 लाख रूपए निवेश किए।
रूपए निवेश करने के बाद जब मुनाफा नहीं मिला तो डाॅक्टर ने ठग से संपर्क किया, लेकिन ठग ने कोई जवाब नहीं दिया और नंबर भी बंद कर लिया। आरोपी की हरकतों से डाॅक्टर को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ, उन्होंने इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई।
राजेंद्र नगर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी के द्वारा दिए नंबरों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
