Raipur News: महिला की संदिग्ध मौत, बच्चे नहीं होने से प्रताड़ित करने और क्राइम सीन बदलने का आरोप…

Raipur News: महिला की संदिग्ध मौत, बच्चे नहीं होने से प्रताड़ित करने और क्राइम सीन बदलने का आरोप…

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विवाहिता महिला की ससुराल में संदिग्ध हालत में लाश मिली। पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान पिंकी गुप्ता के रूप में की गई है। इधर, मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बच्चे नहीं होने पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल घटना की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

घटना गुढियारी थाना क्षेत्र की है। आंबेडकर चौक स्थित सुरेश गुप्ता की पत्नी पिंकी गुप्ता की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। पिंकी यूपी की रहने वाली थी।

पति सुरेश गुप्ता के मुताबिक, पिंकी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतिका के परिजनों ने आरोपी लगाया है कि दामाद ने सुबह चार बजे फोन करके कहा कि उनकी बेटी के पेट में तेज दर्द उठा है, जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। थोडे़ देर बाद दामाद ने फिर से फोन किया और बताया कि पिंकी की मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पिछले 22 सालों से उनकी बेटी को बच्चा नहीं हुआ था। ससुराल वाले बच्चा नहीं होने पर प्रताड़ित करते थे। पति से भी विवाद होता था।

इधर, घटना को लेकर यह भी जानकारी मिली है कि पत्नी की मौत के बाद पति ने एंबुलेंस और पुलिस के आने से पहले ही क्राइम सीन में बदलाव करने की कोशिश की थी। सुरेश गुप्ता ने डायल 112 को जानकारी देने से पहले एंबुलेंस बुलवाया था। एंबुलेंस स्टाफ मौके पर पहुंचे और तो घर के अंदर लाश मिली, जिसके बाद एंबुलेंस स्टाफ ने खुद इसकी जानकारी गुढ़ियारी पुलिस को दी।

पुलिस की टीम ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कर रही है। परिजनों और मृतिका के पति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

फिलहाल मृतिका के पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

विशेष नोट-खुदकुशी करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके या आपके किसी जान-पहचान वाले के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है तो यह बेहद गंभीर है। इस इमरजेंसी की स्थिति में आप तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। इसके अलावा टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल किया जा सकता है। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। क्योंकि, जान है तो जहान है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *