Raipur News: डीजी के बेटे से मारपीट के बाद रायपुर में टीआई से भी मारपीट, हाथ मरोडा, कंधे में आई चोट… आरोपी बोला-तुम मुझे जानते नहीं हो…

Raipur News: डीजी के बेटे से मारपीट के बाद रायपुर में टीआई से भी मारपीट, हाथ मरोडा, कंधे में आई चोट… आरोपी बोला-तुम मुझे जानते नहीं हो…

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक को समझाना टीआई को भारी पड़ गया। बदमाश ने दादागिरी करते हुए ड्यूटी में तैनात टीआई का हाथ मरोड़ दिया। घटना में टीआई के कंधे में चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना गंज थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। 14 मार्च की रात करीब 12.25 बजे गंज थाना प्रभारी सुनील दास, आरक्षक जितेश मांझी और सौरभ यादव के साथ शहर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नमस्ते चौक के पास भारी ट्रैफिक जाम और भीड़ लगी थी। टीआई मौके पर पहुंचे तो एक युवक अपनी कार मारूति सुजुकी को गलत तरीके से मोड़कर सड़क के बीच खड़ा कर दिया था, जिसकी वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया था।

टीआई को धमकी

टीआई ने आरोपी युवक को समझाया और उसे गाड़ी हटाने को कहा, इतने में आरोपी भड़क उठा और धमकी देने लगा कि तुम मुझे नहीं जानते मैं कौन हूं। आरोपी ने अपना नाम हंसु कुमार चंद्रवंशी बताया। टीआई और उनकी टीम के द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी आरोपी बहस करते हुए गंज थाना प्रभारी सुनील दास से धक्का-मुक्की करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने थाना प्रभारी का हाथ मरोड़ दिया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ा और तत्काल उसे थाने लाया गया। मेडिकल परीक्षण में पता चला कि आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस कर्मियों ने घटना में घायल थाना प्रभारी को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों के द्वारा उनके कंधे के डिस्लोकेट होने की पुष्टि की।

वहीं, आरोपी हंसु कुमार चंद्रवंशी 23 निवासी बोरतरा खुर्द कबीरधाम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम

हंसु कुमार चंद्रवंशी पिता दिलीप चन्द्रवंशी उम्र 23 वर्ष साकिन- बोरतराखुर्द रामपारा बरगद पेड के पास थाना कुण्डा जिला कबीरधाम 

DG के बेटे से मारपीट

न्यायधानी बिलासपुर में पार्किंग विवाद के चलते आरोपी ने छत्तीसगढ़ के डीजी पवन देव के बेटे को तमाचा जड़ दिया। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत की तो हड़कंप मच गया। डीजी के बेटे को तमाचा मारने की शिकायक को बिलासपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया और मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जानिए पूरा मामला

डीजी पवन देव के बेटे का नाम तेजस्व देव हैं और वे भिलाई में अधिवक्ता हैं। वर्तमान में तेजस्व देव बिलासपुर में रह कर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। पीड़ित तेजस्व ने पुलिस को बताया कि वे सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित इंडियन काफी हाउस के पास एक क्लाइंट से मिलने के लिए पहुंचे थे, उनके साथ उनके दोस्त थी साथ थे।

इसी बीच तेजस्व देव अपनी कार को पार्क कर रहे थे, तभी पार्किंग के नाम पर स्कार्पियों सवार ने उनसे बहस करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि स्काॅर्पियो सवार युवक वाहन से उतरा और तेजस्व देव के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने तेजस्व देव को जोरदार थप्पड़ भी जड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे विवाद को शांत कराया, फिर तेजस्व ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने पहुंचकर पुलिस से की।

तेजस्व के मुताबिक, आरोपी युवक ने विवाद के बाद भी थाने तक पीछा किया था, जब उनकी गाड़ी थाने के पास रूकी तो आरोपी अपनी गाड़ी को आगे भागा कर फरार हो गया। सरकंडा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी सागर जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *