Raipur Crime News: रायपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर गैंगवार…यश शर्मा हत्याकांड के गवाह पर हमला, आरोपी ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

Raipur Crime News
Raipur Crime News: रायपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर गैंगवार…यश शर्मा हत्याकांड के गवाह पर हमला, आरोपी ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार
Raipur Central Jail Me Chakubaji: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक बार फिर चाकूबाजी (Raipur Central Jail Me Chakubaji) का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह पर चाकू से जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेंट्रल जेल में गैंगवार
बता दें कि रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार का सिलसिला लगातार जारी है। सेंट्रल जेल के अंदर से मारपीट, चाकूबाजी और ब्लेडबाजी जैसे वारदात लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर चाकू से हमला किया है, जिसके चलते उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं के तहत एक दिन के लिए सेंट्रल जेल लाया गया था। इसी दौरान NDPS एक्ट के तहत सजा काट रहे एक आरोपी ने कुशाल के गले, गाल और कान में चाकू से हमला कर दिया। इस हमले से जेल परिसर में हड़कंप मच गया और गंभीर रूप से घायल कुशाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
यश शर्मा हत्याकांड में चार आरोपियों को उम्रकैद
बता दें कि 13 अक्टूबर 2024 को यश शर्मा के हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। चार आरोपी उसे पार्टी के बहाने ले गए थे। इसके बाद उसे बंधक बना लिया था और उसके साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में वह बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तीन महीने की इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।
आरोपियों ने साजिश के तहत कराया हमला
इधर कुशाल तोलानी पर सेंट्रल जेल के अंदर चाकू से हमले के बाद उनके परिजनों और अधिवक्ताओं ने कलेक्टर के साथ ही एसएसपी को भी लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि जानबुझकर उन्होंने गवाह को जेल भेजकर हत्या की साजिश रची गई और जेल प्रशासन इस हमले को रोकने में विफल रही।

