Raipur में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया खौफनाक घटना को अंजाम, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार…

Raipur में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया खौफनाक घटना को अंजाम, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार…

Raipur News: रायपुर। रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में किशोर सारथी युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। मृतक किशोर सारथी का शव आज सुबह ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास मिला था।

दरअसल, आज सुबह ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिली थी। युवक की पहचान ग्राम खसेरा वार्ड-10 निवासी किशोर सारथी 27 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़कर जांच शुरू की। एसपी रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने एएसपी संदीप मित्तल को जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि मृतक किशोर की पत्नी का कुलदीप नामक युवक से कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने इस जानकारी के बाद निलेश कुमार कुलदीप 27 वर्ष को पकड़ा।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक को पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी उसके पति को हो गई थी। पति-पत्नी के बीच आए दिन इसी बात को लेकर विवाद व मारपीट होते रहती थी। इस बात से परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी कुलदीप के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्लानिंग के तहत 27 फरवरी की रात 9 बजे पति को अपनी बहन को ग्राम बिठिया से लाने का बहाना बताकर घर से अकेले भेजा था।

योजना के अनुसार ग्राम खरोरा-रायपुर रोड पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी कुलदीप व उसके दो अन्य साथी थार वाहन में सवार होकर मौके पर पहुंचे। ग्राम मात-तिल्दाडीह रोड स्थित सागौन वाटिका के सामने आरोपियों ने मोटरसाइकिल सहित किशोर सारथी को टक्कर मारे और उसकी हत्या कर दिए।

आरोपियों ने घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश भी की थी, लेकिन पुलिस की सूझबूझ व कार्रवाई से साजिश का पर्दाफाश किया गया।

प्लानिंग के तहत हत्या पाए जाने पर धारा 61(2) भा.न्या.सं. जोड़ी गई। मामले में मृतक की पत्नी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल थार वाहन को जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

निलेश कुमार कुलदीप पिता स्व कृपा राम कुलदीप उम्र 27 साल निवासी खरोरा वार्ड क्रमांक 9 पुराना देना बैंक के पास थाना खरोरा रायपुर।

अजय राज कुलदीप उर्फ राहुल पिता तुला राम कुलदीप उम्र 21 वर्ष निवासी जीके वीडियो हाल के पीछे सांकरा थाना धरसीवा रायपुर।

देवेंद्र कुमार देवांगन पिता सुरेश देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी सकरा निमोरा जागृति नगर थाना धरसीवा रायपुर।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *