Raigarh News: ओडिशा से खरीदकर CG में खपाने लाया था गांजा, तभी पुलिस ने पकड़ा, कार की डिक्की में छुपाया था 10 लाख का गांजा

Raigarh News: ओडिशा से खरीदकर CG में खपाने लाया था गांजा, तभी पुलिस ने पकड़ा, कार की डिक्की में छुपाया था 10 लाख का गांजा

Raigarh News: रायगढ़। जिले में गांजे की खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने एसएसपी शशि मोहन के निर्देश पर ऑपरेशन “आघात” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना चक्रधरनगर व साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिले सटीक इनपुट पर बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्व‍िफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522 को रोका गया। वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई, जिसने वाहन में गांजा होना स्वीकार किया।

वाहन की डिक्की से 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ। वजन कराने पर कुल 21.378 किलोग्राम मादक पदार्थ पाया गया। आरोपी की पहचान अजित सिंह पिता बाबा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 7 चांदमारी स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा खरीदकर रायगढ़ में खपाने ला रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21.378 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग 2,00,000), स्विफ्ट डिजायर कार (कीमती लगभग 8,00,000) तथा तस्करी में प्रयुक्त वन प्लस मोबाइल (कीमती 18,000) कुल 10,18,000 की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि “पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त तत्व तत्काल यह गतिविधि छोड़ दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। जिले को नशामुक्त बनाने में आमजन सहयोग करें। मादक पदार्थों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *