Jashpur News: एटीएम लूट, मशीन को रस्सी से बांधकर पिकअप से खींचकर उखाड़े, पुलिस पहुंची तो पत्थर से हमला कर भागे

Jashpur News: एटीएम लूट, मशीन को रस्सी से बांधकर पिकअप से खींचकर उखाड़े, पुलिस पहुंची तो पत्थर से हमला कर भागे

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एटीएम लूट की बड़ी घटना सामने आई है। लुटेरे एटीएम मशीन में रस्सी बांधकर पिकअप वाहन से खींचते हुये उखाड़ दिए थे। आरोपी एटीएम लेकर फरार होने ही वाले थे कि मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपियों ने पत्थर से हमला कर मौके से फरार हो गये।

जानिए पूरी घटना

घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को शनिवार की देर रात 1 से 2 बजे के बीच कुछ लुटेरे पिकअप वाहन से एटीएम लूटने पहुंचे थे। आरोपियों ने पहले एटीएम में लगे सीसीटीवी को खराब किया, फिर एटीएम मशीन में रस्सी बांधकर पिकअप वाहन से खींचते हुये उखाड़ दिये।

लूट की घटना जैसे ही कुनकुरी पुलिस को लगी तो, तत्काल मौके के लिए रवान हुई। पुलिस को आते देख आरोपी एटीएम मशीन को छोड़कर पिकअप से भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो पिकअप सवार लुटेरे पत्थर से हमला करने लगे और अंधेरे का फायदा उठा कर वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही बड़ी लूट की घटना होने से रोक लिया है। सभी आरोपी तपकरा की ओर भागे हैं। पिकअप वाहन जेएच 07ई 9167 को जब्त कर लूटेरों की भी तलाश की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये अलग-अलग टीमों को गठन कर लूटेरों की तलाश की जा रही है। जशपुर पुलिस ने दावा किया हैं कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल जांच और आरोपियों की खोज जारी है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *