Janjgir-Champa News: पीड़ित महिला से पैसे की मांग करने वाले हेड कांस्टेबल को हटाया गया, एसपी ने की कार्रवाई…

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक को हटा दिया गया है। आरक्षक ने थाने पहुंची पीड़ित महिला से पैसे की मांग की थी। एसपी को शिकायत मिलते ही तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुये प्रधान आरक्षक को हटा दिया गया है। निलंबित हेड कांस्टेबल का नाम अनिल सिंह अजगल्ले है।
दरअसल, पीड़ित महिला खुद के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना बिर्रा पहुंची थी। इस दौरान वहां पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले ने पीड़ित महिला से पैसों की मांग की।
पीड़िता से पैसे की मांग की शिकायत जांजगीर एसपी को हुई तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुये हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को बिर्रा थाने से हटाकर लाइन भेजा गया है।

