Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट, CG की कार भी क्षतिग्रस्त, जानिए किसकी है कार, छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट…

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट, CG की कार भी क्षतिग्रस्त,  जानिए किसकी है कार, छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट…

Delhi Blast: रायपुर। दिल्ली में लाल किला मेट्रों स्टेशन के पास सोमवार की शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कई वाहन जलकर खाक हो गए। साथ ही घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया हैं कि मौके से छत्तीसगढ़ की एक मारूति कार जली हालत में मिली है।

कार में दर्ज नंबर के मुताबिक वाहन प्रशांत बघेल के नाम पर है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रायपुर स्थित स्काई ऑटोमोबाइल से हुआ था ओर उसके मालिक का नाम बालोद के सिरी गांव निवासी प्रशांत बघेल है। जांच में पता चला हैं कि गाड़ी को प्रशांत बघेल का छोटा भाई दिल्ली में सेल्फ ड्राइव में चलाता था।

ब्लास्ट में मारूति कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली पुलिस पता लगाने में जुटी हैं कि कार में घटना के वक्त लोग थे या नहीं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *