Collector Gaurav Singh News: सम्मानितः रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को जल संरक्षण और रायपुर नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप को सर्वश्रेष्ठ निगम का पुरस्कार

Collector Gaurav Singh News: रायपुर। रायपुर जिले को जल संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके लिए रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, रायपुर नगर निगम सर्वश्रेष्ठ नगर निगम चुना गया है। इसके लिए निगम के कमिश्नर विश्वदीप को भी राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिला है।
देखें फोटो

