CG Top News News: पोस्टर की भेंट चढ़ा CG विधानसभा सत्र का प्रश्नकाल, दसड़क हादसे में मौतें और हाथियों का आतंक समेत पढ़ें दिनभर की छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से लेकर सड़क हादसों और वन्यजीव संकट तक, मंगलवार को राज्य में दिनभर घटनाक्रम तेज रहे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पोस्टर विवाद के चलते भारी हंगामा हुआ, जिसके कारण आज का प्रश्नकाल पूरी तरह बाधित हो गया। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी, जिससे कई अहम सवालों पर चर्चा नहीं हो सकी।

