CG Recruitment: छत्तीसगढ़ भर्ती-250 पदों पर भर्ती, 12 जनवरी को होगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए…

CG Recruitment: छत्तीसगढ़ भर्ती-250 पदों पर भर्ती, 12 जनवरी को होगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए…

CG Recruitment: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 250 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर द्वारा 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक Shram In Talent Pvt. Ltd. के संचालक विभान्शु लोधी उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से फील्ड टेक्निशियन के कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा, बी.टेक एवं बी.ई. उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 25,000 प्रतिमाह तक संभावित वेतन देय होगा। यह नियुक्तियां सरगुजा संभाग, छत्तीसगढ़ के लिए की जाएंगी।

प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की समस्त शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा जिला रोजगार कार्यालय की भूमिका इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की होगी। जिले के इच्छुक एवं पात्र आवेदक/आवेदिकाएं अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

दंतेवाड़ा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली से जारी विज्ञप्ति अनुसार वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम मोलसनार हुंगापारा, गंजेनार पाण्डुपारा, आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त हैं। उक्त पदों पर विभागीय नियमानुसार नियुक्ति की जानी है। इस हेतु संबंधित ग्राम पंचायत के 6 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं से संध्या 5.30 बजे तक कार्यालय में बंद लिफाफा, डाक या स्वयं के द्वारा आवेदन निश्चित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं।

शैक्षणिक अर्हता हेतु सहायिका पद 8वीं उत्तीर्ण होना तथा आयु 18 से 44 वर्ष की होना निर्धारित है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किये जाने हेतु सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन दिवसो मंफ कार्यालयीन समय पर कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली से संपर्क किया जा सकता हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *