CG News: डीजे के उपर खड़े होगर लड़कियों का Kiss करते वीडियो वायरल, बताया जा रहा रायपुर का…

CG News: डीजे के उपर खड़े होगर लड़कियों का Kiss करते वीडियो वायरल, बताया जा रहा रायपुर का…

CG News: रायपुर। डीजे के उपर खड़े होकर अश्लील हरकत करते दो लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को रायपुर का बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की बात कही है।

जानिए पूरा मामला

वायरल वीडियो 17 सेकेंड का है। वीडियो में सड़क पर खड़े एक डीजे की गाड़ी के साउंड बाॅक्स के उपर सफेद टॉप-जींस पहने दो लड़कियां खड़ी हैं। दोनों लड़कियां आपस में बात करती हैं और फिर एक दूसरे को किस करने लगती है। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हालांकि वीडियो किस जगह का है और कब शूट किया गया इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां कौन है और डीजे को किसने बुलाया था? यह भी अभी पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल, वीडियो के वायरल होने के बाद रायपुर कमिश्नरेट पुलिस भी वीडियो की सच्चाई पता लगाने में जुट गई है। वहीं, वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होते ही लोगों के द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जा रही है। किसी ने इसे रायपुर का वीडियो बताया तो किसी ने इसे बाहर का वीडियो बताया है। नीचे देखें वीडियो…

इससे पहले भी CG में डांसर का अश्लील वीडियो हुआ था वायरल

गरियाबंद जिले में अश्लील डांस करने वाली महिलाओं के डांस पर नोट उड़ाने वाले एसडीएम को निलंबित कर दिया गया। सरकार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुये मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुये पहले शो-काॅज नोटिस जारी किया था, जाँच पूरी होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, देवभोग क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में ओडिसा से महिला डांसर्स बुलाई गई थी। आयोजन के नाम पर महिला डांसर ने बेहद ही आपत्तिजनक अश्लील डांस किया। इतना ही नहीं मैनपुर एसडीएम साहब महिला के डांस पर नोट उड़ाते हुए ठुमके लगाते नजर आये। यही नहीं SDM ने मोबाइल से अश्लील डांस का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे मैनपुर एसडीएम का नाम तुलसीदास मरकाम है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम का जमकर विरोध हो रहा है। लोग वीडियो को शेयर करते हुये एसडीएम व क्षेत्र की पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में ऐसे अश्लील कार्यक्रम को कैसे होने दिया गया? इस कार्यक्रम से न केवल छत्तीसगढ़ की मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं, बल्कि कानून व्यवस्था का भी जमकर मजाक उड़ाया गया। बताया जा रहा हैं कि दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच भी किया गया है। सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए SDM को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *