CG News: चोर की ऐसी चालाकी: CCTV से बचने चादर ओढ़कर घर में घुसा चोर: पेड़ के सहारे ऐसे पहुंचा घर के भीतर

सूरजपुर। 25 अगस्त 2026| सूरजपुर जिले में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चोर ने CCTV कैमरों से अपनी पहचान छिपाने के लिए चादर ओढ़कर घर में सेंध लगाई। हालांकि, उसकी पूरी हरकत कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है, युवक ने खुद को सिर से पैर तक चादर से ढक रखा था। वह घर के पिछले हिस्से से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। चोरी से पहले आरोपी ने घर की रेकी और अंदर जाने की तैयारी भी कर रखी थी।
पेड़ पर लकड़ी के बत्ते लगाकर बनाई सीढ़ी
आरोपी ने घर की बाउंड्रीवॉल के बाहर लगे एक पेड़ पर लकड़ी के बत्ते ठोककर सीढ़ीनुमा रास्ता बनाया था। इसके सहारे वह पेड़ पर चढ़ा और बाउंड्रीवॉल तक पहुंच गया। इसके बाद वह घर के अंदर दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
CCTV में कैद हुई पूरी चोर की हरकत
चादर से चेहरा छिपाने के बावजूद आरोपी की गतिविधियां CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने इसे जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के बाद चोरी की पूरी घटना और आरोपी की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

