CG News: एक्शन मोड़ में क्लेक्टर: पोर्टाकेबिन छात्रावास की अधीक्षिका हटाई गई, बच्चोंके स्वास्थ्य को लेकर बरती लापरवाही

सुकमा। छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में पोर्टाकेबिन छात्रावास में विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने और उल्टी दस्त के मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने कड़ी कार्यवाही की है। कलेक्टर अमित कुमार ने पोर्टाकेबिन एवं आरएमएसए छात्रावास पोलमपल्ली विकासखंड कोटा आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका को हटा दिया है। गंजेनार विकासखंड छिंदगढ़ में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर वहां की अधीक्षिका को भी कलेक्टर अमित कुमार ने हटा कर उनके खिलाफ विभागीय जांच संस्थित की है।
स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित
पोर्टाकेबिन एवं आर.एम.एस.ए. छात्रावास पोलमपल्ली विकासखंड कोंटा आवासीय विद्यालय में अधिक संख्या में बच्चों को उल्टी एवं दस्त होने के कारण स्वास्थ्य समस्या के समाधान हेतु कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग दोरनापाल व्दारा स्वास्थ्य शिविर 28 एवं 29 अगस्त को लगाया गया एवं निवासरत सभी बच्चों की जांच की गई।
कलेक्टर अमित कुमार द्वारा 29 अगस्त को संस्था का निरीक्षण किया गया तथा संस्था के संचालन में पाई गई कमियों के कारण पदमलता मौर्य अधिक्षिका को प्रभार से मुक्त करते हुए वैजयंती चंद्रा सहायक शिक्षक को पोलमपल्ली के अधिक्षिका का प्रभार दिया गया है। साथ ही तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम जांच हेतु बनाई गई है। उक्त प्रकरण में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोंटा को निरीक्षण के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
वर्तमान में पोटाकेबिन में 2 नवीन वाटर फिल्टर लगाया है, बच्चों को नियमित रुप से उबालकर ठंडा किया हुआ पानी दिया जा रहा है। पोटाकेबिन में सेनेटाईज कराया गया तथा सभी नालियों एवं शौचालय में ब्लिचिंग पाउडर डाला गया है। पी०एच०ई० व्दारा पानी का सेम्पल तथा फुड सेम्पल फुड विभाग व्दारा लिया गया है। हैण्डवास एवं बर्तन धोने के लिए अलग अलग जगह निर्धारित किया गया है। जिले के समस्त पोटाकेबिन/छात्रावास में जिला स्तर के अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है तथा दो दिवस में पोटाकेबिन तथा छात्रावासों का निरीक्षण कर संस्था में उपलब्ध सुविधाओं के बारे जानकारी मंगाई गई है, ताकि व्यवस्था के संबंध में कोई कमी न हो ।
पढ़ाई प्रभावित होने पर अधीक्षिका हटाई गई
शासकीय कन्या आश्रम / छात्रावास गंजेनार विकासखंड छिंदगढ़ का भवन मरम्मत पूर्ण नहीं होने के कारण अधिक्षिका व्दारा आश्रम में बच्चों के अध्यापन कार्य नहीं होने की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने तथा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के कारण जसबती मांझी को अधिक्षिका के पद से पृथक करते हुए आशाकली सहायक शिक्षक कन्या आश्रम गंजेनार को अधिक्षिका का प्रभार दिया गया है साथ ही जसबती मांझी के खिलाफ विभागीय जांच की कार्यवाही संषित की गई है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी छिंदगढ से प्राप्त जानकारी अनुसार आवासीय विद्यालय के 50 बच्चों मे से 13 बच्चे प्राथमिक शाला गंजेनार में नियमित आ रहे थे। 37 बच्चे जो दूर गांव के थे वे अपने स्वयं के गांव के प्राथमिक शाला उरमापाल, भोपावाड़ा, मेखावाया, कुन्दनपाल, अन्दुमपाल, कोडरीपाल, चौपेल, पोन्दुम, किकिरपाल एवं तुमकापाल में अध्ययन हेतु जाते थे।

