CG Me Aaj Ka Mausam: मोन्था चक्रवात का असर: अति से भारी बारिश की आशंका, 50-60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा

CG Me Aaj Ka Mausam: मोन्था चक्रवात का असर: अति से भारी बारिश की आशंका, 50-60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा

CG Me Aaj Ka Mausam

CG Me Aaj Ka Mausam: मोन्था चक्रवात का असर: अति से भारी बारिश की आशंका, 50-60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मोन्था चक्रवात के कारण एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से आज और कल भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम  कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)। 

दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र मोन्था चक्रवात में बदल गया है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान रायपुर का दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी के साथ ही पेंड्रारोड का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पिछले 24 घंटे में राजधानी  रायपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई है। आज सुबह से ही रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हल्कि बूंदाबांदी भी देखी जा रही है।   

समय से पहले पहुंचा था मानसून  

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आमतौर पर मानसून की एंट्री 10 जून के आसपास होती है। लेकिन इस बार मानसून 13 दिन पहले यानी कि 28 मई को ही पहुंच गया था, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बस्तर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ ही भारी बारिश दर्ज की गई है। कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरी है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी 15 अक्टूबर तक हो जाती है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *