CG Employee News: कर्मचारी-अधिकारियों का जंगी प्रदर्शन… अवकाश, DA सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में तीन दिनों तक होगा आन्दोलन

CG Employee News: कर्मचारी-अधिकारियों का जंगी प्रदर्शन… अवकाश, DA सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में तीन दिनों तक होगा आन्दोलन

CG Employee News: रायपुर। प्रदेश में 11 सूत्रीय मांगो को लेकर 29 से 31 दिसंबर तक जंगी प्रदर्शन की तैयारी फेडरेशन द्वारा कर ली गई है। मोदी की गारंटी लागू करने में छत्तीसगढ़ सरकार की उदासीन रवैये से त्रस्त कर्मचारियों ने 29 से 31 दिसंबर तक त्रिदिवसीय हड़ताल में आक्रोश व्यक्त करेंगे। फेडरेशन का कहना है कि प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी की उपेक्षा से कर्मचारी जगत में सरकार के विरुद्ध भारी नाराजगी है। नवा रायपुर स्थित सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तालाबंदी होने का दावा फेडरेशन ने किया है। वहीं निगम, मण्डल, बोर्ड,आयोग, स्कूलों में भी तालाबंदी की संभावना है।

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, बीपी शर्मा,राजेश चटर्जी, चंद्रशेखर तिवारी, पवन शर्मा, जी.आर.चंद्रा, रोहित तिवारी, संजय सिंह, संजय ठाकुर, केदार जैन, मनीष मिश्रा, पंकज पांडेय, बिंदेश्वर रौतिया एवं अरुण तिवारी ने बताया कि फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मोदी की गारंटी लागू करने कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपा है।

ध्यानाकर्षण के लिए फेडरेशन के आव्हान पर 22 अगस्त 25 को प्रदेश बंद हड़ताल हुआ था। लेकिन अभी तक हालात यह है कि सरकार के अंदरखाने में कर्मचारियों के लिये मोदी की गारंटी को पूरा करने की कोई सुगबुगाहट नहीं है! जबकि सरकार के विकासुंमुखी कार्य कर्मचारियों के द्वारा हो रहा है। प्रदेश में कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी तत्सम्बन्धी विभाग के कर्मचारियों पर है।

फेडरेशन ने सारी स्थितियों को देखते हुए हड़ताल की प्रदेशव्यापी तैयारी पूर्ण कर लिया है। राज्य के पाँचों संभाग में समीक्षा बैठक के साथ ही प्रत्येक जिला में संयोजक द्वारा बैठकों का दौर जारी है। साथ ही, सामूहिक अवकाश आवेदन भर जा रहा है। मोनिटरिंग का कार्य जिलों में संयोजक तथा जिलों का प्रांतीय कोर कमेटी के द्वारा किया जा रहा है। सरकार के तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन कर्मचारी-अधिकारियों के द्वारा हो रहा है।

11 सूत्रीय मांग

1️⃣ केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए। (मोदी की गारंटी)

2️⃣ DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए। (मोदी की गारंटी)

3️⃣ सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।

4️⃣ लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।

5️⃣ प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए।पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।

6️⃣ सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए।नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए।

7️⃣ अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण की जाए।

8️⃣ प्रदेश में कैशलेश सुविधा लागू की जाए।

9️⃣ अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए।

🔟 दैनिक,अनियमित,संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने।

1️⃣1️⃣ सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जावे।जैसे मुद्दे शामिल है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *