CG DA Hike News: DA की घोषणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने राज्य कर्मचारी संघ के अधिवेशन में की बड़ी घोषणा, अब 55% से बढ़कर 58% मिलेगा महंगाई भत्ता

CG DA Hike News: DA की घोषणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने राज्य कर्मचारी संघ के अधिवेशन में की बड़ी घोषणा, अब 55% से बढ़कर 58% मिलेगा महंगाई भत्ता

CG DA announcement: राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय, केंद्र के समान भत्ता मिलेगा। अब 55% से बढ़कर 58%  महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्णय लिया हैं। प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ता मिलेगा। देखें वीडियो…

छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों के हित में बड़ी घोषणा की हैं। राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में यह घोषणा की हैं।

लंबे समय से प्रदेश के अलग-अलग कर्मचारी संघ के द्वारा महंगाई भत्ते को केंद्र के समान करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। दिसंबर में भी कर्मचारी-अधिकारियों ने केंद्र के सामान डीए देने की मांग की थी।

अलग-अलग संघ की मांग को देखते हुये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में पहुंचकर इसकी घोषणा कर दी है। इस ऐलान के बाद प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-अधिकारियों को अभी तक के 55 प्रतिशत ही डीए दिया जा रहा था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की गई है। अब प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों को केंद्र के सामान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *