CG Crime News: लूटपाट गिरोह के मास्टरमाइंड का हाफ एनकाउंटर, राहगीरों पर हमला कर की लूटपाट, दो की हालत बेहद गंभीर, 13 लोग घायल

CG Crime News: लूटपाट गिरोह के मास्टरमाइंड का हाफ एनकाउंटर, राहगीरों पर हमला कर की लूटपाट, दो की हालत बेहद गंभीर, 13 लोग घायल

CG Crime News: जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के दो थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक बदमाशों से बीते दो दिनों तक जमकर आतंक मचाया। राहगीरों पर जानलेवा हमला किया और लूटपाट करते रहे। बदमाशों के हमले से दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। बिलासपुर के प्राइवेट अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है, एक कोमा में है। बदमाशों के हमले से 13 राहगीरों को चोटें आई है। इसमें से आधा दर्जन से ज्यादा राहगीरों को सिर पर गंभीर चोट लगी है।

जांजगीर चांपा जिले में 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ क्षेत्र में लगातार पांच स्थानों पर लूटपाट और जानलेवा हमलों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले खतरनाक गिरोह पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अब तक गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है।

वारदात में कुल 13 लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज बिलासपुर और रायपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति कोमा में है। पकड़े गए सभी आरोपी थाना शिवरीनारायण एवं पामगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं।

रॉड-डंडों से सिर पर वार कर मचाया आतंक

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने रॉड, लोहे के पाइप, डंडा और बेल्ट लेकर बाइक से सुनसान रास्तों पर घूमते थे। राह चलते लोगों को रोककर सीधे सिर पर जानलेवा वार करते थे। इसके बाद मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे। वारदात के दौरान रास्ते में जो भी व्यक्ति मिलता, उस पर सामूहिक रूप से हमला कर दहशत फैलाने का काम करते थे।

आरोपियों के हमले में ये हुए घायल

आरोपियों के हमले से थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा निवासी मुकेश राय सागर और अमन बंजारे की स्थिति गंभीर बनी हुई है, दोनों का इलाज बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों ICU में है। आरोपियों के हमले से दीपक कुमार कश्यप निवासी बोईदा, प्रशांत कश्यप निवासी बोईदा, अनिकेत राय सागर निवासी कचंदा के सिर पर चोट लगी है।

आर्यन, निवासी कचंदा, सुमित बंजारे के सिर में चोट आई है। थाना पामगढ़ क्षेत्र कैलाश दास मानिकपुरी, ग्राम सोनसरी, जिला बिलासपुर बसंत दास, ग्राम खोखरी, शुभम यादव, निवासी बारगांव,संजीव कुर्रे, ग्राम भवतर,आशीष वानी, निवासी बारगांव लक्ष्मण यादव, ग्राम कचंदा के सिर पर गंभीर चोट है।

 ये आरोपी गिरफ्तार

निखिल टंडन (18 वर्ष), मनीराम गोंड (19 वर्ष), नरेश यादव (19 वर्ष), रोशन टंडन (19 वर्ष), आयुष रात्रे (18 वर्ष) और दो नाबालिग लड़कों के साथ रामनाथ (मुठभेड़ में घायल) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *