CG Crime News: दिव्यांग शिक्षक की हत्या, टंगिया से वार कर उतारा मौत के घाट, फिर शव को जलाया… जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की सच्चाई

CG Crime News: दिव्यांग शिक्षक की हत्या, टंगिया से वार कर उतारा मौत के घाट, फिर शव को जलाया… जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की सच्चाई

CG Crime News: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से खौफनाक घटना सामने आई है। जहां एक दिव्यांग शिक्षक की टांगी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। फिर उसके शव को आग लगा दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मृतक शिक्षक का नाम देवानंद भारद्वाज था और पिहरीद में पदस्थ थे।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। जर्वे गांव में शिक्षक की हत्या की गई। बताया जा रहा है कि बुधवार 18 मार्च को दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने के लिए निकले थे। इसी बीच घात लगाए आरोपी ने टंगिया से वार कर शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके लाश को उसके घर के पीछे ले जाकर जला दिया था। ह्त्या की वारदात से पूरे गाओं में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस से की।

घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

जमीन विवाद में हत्या

सक्ती पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक शिक्षक का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि जमीन विवाद के चलते ही दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर दी गई।

फिलहाल, पुलिस को जिस व्यक्ति पर संदेह है, वो व्यक्ति फरार है। पुलिस संदेही को पकड़ने के लिए गांव में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दिव्यांग शिक्षक की हत्या के बाद पूरे गांव में भय व आक्रोश का माहौल है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *