CG Crime News: कान पकड़कर मांगी माफी, बोले दोबारा नहीं करेंगे ऐसी गलती: ‘वेलकम बैक गुंडा’ गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया में किया था वायरल

CG Crime News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में ‘वेलकम बैक गुंडा’ रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब इन दोनों आरोपियों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों कान पकड़कर माफी मांग रहे हैं और बोलते सुनाई दे रहे हैं, दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे।
नीचे देखिए वीडियो…
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ थार वाहन की जब्ती बनाई है। सेंट्रल जेल से रिहाई के बाद अमन सोनकर को लेने के लिए थार वाहन में आए थे। अमन के जेल से बाहर निकलते ही उसका हार पहनाकर स्वागत किया था। इसी दौरान एक साथी ने वीडिया बनाया और वेलकम बैक गुंडा गाने पर रील बनाकर इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन में से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है और थार वाहन की जब्ती बनाई है। दोनों आरोपियों का वीडियो पुलिस ने वायरल किया है जिसमें कान पकड़कर माफी मांगते दिखाई और सुनाई दे रहे हैं।
जेल से रिहाई के बाद मनाया था जश्न
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे रील पर सिविल लाइन पुलिस ने सक्षम ध्रुव और साहिल केवट को गिरफ्तार किया। दोनों ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

