CG Crime: गोली चली, विवाद के बाद आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक पर चला दी गोली, मचा हड़कंप…

CG Crime: गोली चली, विवाद के बाद आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक पर चला दी गोली, मचा हड़कंप…

CG Crime: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह गोलियों की आवाज लोगों ने सुनी। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, जांजगीर चांपा के थाना पामगढ़ का यह पूरा मामला है। आज सुबह 10 बजे विकास नगर में शैलेंद्र साहू पर विवाद के बाद एक आरोपी ने गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आज सुबह 10 बजे विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गाली-गलौज कर रहा था।

हिमांशु श्रीवास घर के बाहर निकला और शैलेंद्र साहू को गाली-गलौज देने से मना करने लगा। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इतने में हिमाशु श्रीवास का भाई रिटायर्ड आर्मी हवलदार गुलशन श्रीवास घर से पिस्टल लाया और शैलेंद्र साहू के दोस्त पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद सभी युवक वहां से भाग निकले। इधर, खून से लथपथ पंकज कश्यप मौके पर गिर पड़ा।

पंकज के जांघ, पैर पर गंभीर चोट लगी। पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को सीएचसी पामगढ़ से बिलासपुर रेफर किया गया। युवक की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

आरोपी रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर के हवलदार को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुलशन श्रीवास है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। वहीं, सुबह-सुबह गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *