CG Crime: गिरौधपुरी धाम को लेकर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल…पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

CG Crime: जाँजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने गिरौधपुरी धाम को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
दरअसल, एक युवक ने संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा और गिरौधपुरी धाम को लेकर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो की शिकायत पर शिवरीनारायण पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी के खिलाफ धारा 299 बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने एएसपी उमेश कश्यप व डीएसपी सतरूपा तारम को जांच कर आरोपी को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान सुप्रीम यादव 30 वर्ष निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण के रूप में की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपी सुप्रीम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।
वहीं, इस पूरी कार्रवाई में टीआई राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सायबर थाना प्रभारी सागर पाठक, एएसआई कपिल साहू, हेड कांस्टेबल राजकुमार चंद्रा, कांस्टेबल माखन साहू, यशवंत पाटले व थाना शिवरीनारायण स्टाफ शामिल रहे।

