CG में पकड़ाया दो करोड़ से अधिक का अफीम पोस्त डोडा, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

CG में पकड़ाया दो करोड़ से अधिक का अफीम पोस्त डोडा, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

CG News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने दो करोड़ 14 लाख रुपए की कीमत का 1432 किलोग्राम अफीम पोस्त डोडा पकड़ा है । पिकअप में हरियाणा के दो तस्कर अफीम पोस्त डोडा रखकर झारखंड से रायपुर ला रहे थे। पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा एंड टू एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन,सोर्स पॉइंट डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। लगातार पुलिस द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाकर चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली, एक पिकअप क्रमांक एचआर 46 एफ 4848 में दो व्यक्ति अफीम पोस्त डोडा रखकर उड़ीसा की ओर से छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

सूचना पर नेशनल हाईवे क्रमांक 53 रेहटीखोला में पुलिस टीम ने नाकेबंदी की। थोड़ी देर बाद वहां दे गुजर रहे एक पिकअप क्रमांक एचआर 46 एफ 4848 को रोका गया। जिन्हें पता पूछने पर चालक ने अपना नाम हरविंदर सिंह पिता गुरुमुख सिंह उम्र 40 साल निवासी गली नम्बर तीन शांति नगर करनाल थाना जिला करनाल हरियाणा बताया। बाजू की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सत्यवान वाल्मीकि पिता मांगेराम उम्र ,40 वर्ष निवासी शांतिनगर थाना करनाल जिला करनाल हरियाणा बताया। वाहन की तलाशी लेने पर बोरियो के अंदर अफीम पोस्त डोडा मिला। पूछताछ में इसे गुमला झारखंड से रायपुर छत्तीसगढ़ ले जाना बताया।

आरोपियों से 1432 किलोग्राम अफीम पोस्त डोडा कीमत 2 करोड़,14 लाख ,80 हजार रुपए,पिकअप, दो नग मोबाइल,कुल दो करोड़ 25 लाख रुपए जप्त किए गए। दोनों के खिलाफ सिंघोड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *