CG: नौकरी के नाम पर दुष्कर्म, वन विभाग में सरकारी जाॅब का झांसा, फिर रकम की वसूली और कार व घर में चार सालों तक रेप…

CG: नौकरी के नाम पर दुष्कर्म, वन विभाग में सरकारी जाॅब का झांसा, फिर रकम की वसूली और कार व घर में चार सालों तक रेप…

CG: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से नौकरी लगाने के नाम पर चार सालों तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद सफदर खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले चार सालों से पीड़िता को डरा-धमका कर दुष्कर्म कर रहा था।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला जिले के थाना छुरिया का है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद सफदर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने वन रक्षक का फार्म भरा था। इसी बीच उसकी जान-पहचान आरोपी मोहम्मद सफदर से हुई थी। मोहम्मद ने इस दौरान पीड़िता को झांसे में लेकर नौकरी लगाने की बात कही।

आरोपी ने पीड़िता से प्रवेश पत्र मांगा और नौकरी के नाम पर 43 हजार नगदी भी लिया। इसके बाद एक दिन आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़़िता के विरोध करने पर आरोपी ने बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी।

चार सालों तक दुष्कर्म

घटना के बाद से आरोपी द्वारा पीड़िता को धमकी देकर लगातार चार सालों तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर मारपीट और गाली गलौज करता था। इतना ही नहीं उसे और उसके पूरे परिवार की हत्या की धमकी भी देता था। आरोपी की धमकी से पीडिता डरी-सहमी रहने लगी थी। 

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने जबरदस्ती अपनी कार में बिठाकर मारपीट करते हुए उसका रेप किया।

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने जैसे-तैसे हिम्मत जुटाई और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर 1 सितंबर को आरोपी सफदर खान को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम

 मोहम्मद सफदर खान पिता स्व० इसराइल खान उम्र 48 साल निवासी वार्ड 04 सीताबर्डी पठान पारा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *