CG डिनर डिप्लोमेसी: CM विष्णुदेव आज दिल्ली में सांसदों को दे रहे भोज, फ़ोटो में देखिये कांग्रेस सांसद भी पहुंचे

CG Dinner Diplomacy: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों के साथ रात्रिभोज पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने आत्मीय वातावरण में सभी सांसदों से संवाद किया और राज्य के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सांसदों से आग्रह किया, वे संसद सत्र के दौरान राज्य से जुड़े प्रमुख विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएं, ताकि छत्तीसगढ़ को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
