Bilaspur News: बार में डांस करने के दौरान छेड़छाड़ के विवाद में चला चाकू,युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार…

Bilaspur News: बार में डांस करने के दौरान छेड़छाड़ के विवाद में चला चाकू,युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार…

Bilaspur News: बिलासपुर। शहर के इल्यूम बार में डांस के दौरान छेड़छाड़ के मामले में चाकूबाजी की घटना हो गई। चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के देर रात तक संचालित होने वाले इल्यूम बार में छेड़छाड़ की घटना के कारण चाकूबाजी हो गई। दरअसल रविवार की रात जरहाभाठा ओम नगर निवासी निलेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ इल्यूम बार गया था। यहां डांस करने के दौरान निलेश गेंदले ने शिवानी खूंटे से छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शिवानी ने निलेश को एक तमाचा जड़ दिया। जिसके प्रत्युत्तर में निलेश ने भी युवती को थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों को बाउंसरों ने बाहर निकाल दिया। यहां पार्किंग में भी दोनों पक्षियों के बीच विवाद होने लगा। युवती बढ़ता देख आरोपी प्रशांत कश्यप, आयुष यादव और यश तिवारी युवती के तरफ से वहां पहुंचे और निलेश को समझाने लगे। पर निलेश गेंदले लगातार विवाद को बढ़ाते हुए यश तिवारी से भी उलझ गया। यश ने तब आवेश में आके बटनदार चाकू से नीलेश के पेट के बाएं हिस्से में हमला कर दिया। फिर आरोपी वहां से फरार हो गए।

चाकू के वार से नीलेश गेंदले खून से लथपथ होकर घायल ही गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है। वही घटना कारित करने वाले आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने रातभर जगह जगह दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू आरोपी यश तिवारी के कब्जे से बरामद कर युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी पक्ष भी यदि अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाता है तो उसे संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी और विधिवत कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल एक पक्ष ने ही शिकायत दी है,जिस पर कार्यवाही की गई है।

देर रात संचालित बार के चलते हो रहा विवाद

इल्यूम बार देर रात तक के संचालित होता है। जिसके चलते यहां कई बार विवाद की स्थिति बनती है। इस बार हुई चाकूबाजी से पहले भी यहां युवक– युवतियों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। देर रात तक संचालित होने के चलते यहां अक्सर विवाद की स्थिति निर्मित हो जा रही है। इस ओर आबकारी विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

1. शिवानी खुटे उर्फ नेहा, पिता बाबूलाल खुटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर

⁠2. यश तिवारी, पिता दीपक तिवारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर

⁠3. प्रशांत कश्यप, पिता स्व. कृष्ण कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका संतोषी चौक गुढ़ीपारा थाना सरकण्डा, बिलासपुर

⁠4. आयुष यादव, पिता धर्मेंद्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *