Bilaspur Murder Case: CG में गणेश चतुर्थी पर DJ बजाने के विवाद में मर्डर, युवक के सीने पर चाकू से किये ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार

इमेज- इंटरनेट
Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case: 15 सितंबर 2026, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से गणेश चतुर्थी पर हत्या का मामला सामने आया है. गणेश पूजा पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया. जिसके बाद एक ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला
मामला सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी ग्राम का है. वारदात 14 सितंबर सोमवार की है. मृतक की पहचान आकाश सूर्यवंशी (22 साल) के रूप में हुई है. जबकि आरोपी अमन सूर्यवंशी (23 साल) है. जिसने मामूली से विवाद में आकाश की चाकू मारकर जान ले ली.
डीजे बजाने के विवाद में हत्या
जानकारी के मुताबिक़, सोमवार शाम अमन सूर्यवंशी और आकाश सूर्यवंशी गणेश पंडाल के पास मजूद थे. दोनों के बीच पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद देखते देखते इतना बढ़ा कि अमन ने अपने पास रखे चाकू से आकाश पर हमला कर दिया. उसके सीने पर ताड़बड़ तोड़ कई वार किये जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया.
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
चाकूबाजी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगो ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बतया जा रहा है. उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी. उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.
नशे का आदी है आरोपी युवक
वहीँ, पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. प्राथमिक जांच में साउंड सिस्टम को लेकर विवाद की बात सामने आई है. साथ ही आरोपी नशे का आदी है और नशामुक्ति केंद्र में भी रह चुका है. हालांकि पूछताछ के बाद वारदात की असली वजह सामने आ सकेगी.

