Bilaspur Crime News: शादीशुदा युवक एक्स गर्लफ्रेंड के साथ करता था ये गंदी हरकत, प्रेमिका ने की आत्महत्या करने की कोशिश

Bilaspur Crime News: शादीशुदा युवक एक्स गर्लफ्रेंड के साथ करता था ये गंदी हरकत, प्रेमिका ने की आत्महत्या करने की कोशिश

Bilaspur Crime News: बिलासपुर। दूसरी शादी करने के बाद भी युवक ने अपने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर प्रताड़ित करने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला की दीदी के मकान में चिंगराजपारा सरकंडा निवासी गिरधर साहू (29) किराए के मकान में रहता था। यहां प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पीड़िता के साथ जान पहचान हुई। फिर दोनों एक दूसरे के साथ बातचीत करने लगे। गिरधर ने पीड़िता को शादी करने की बात कहता था। 15 सितंबर 2021 को गिरधर अपने किराए के मकान जोरापारा में पढऩे के लिए बुलाया और मौका पाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद से वह मौका मिलता शारीरिक संबंध बनाता था। पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया। इस बीच पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इस बीच गिरधर ने दूसरी लडक़ी के साथ शादी कर ली। फिर भी वह प्रेमिका के साथ दुष्कर्म करता रहा । साथ ही प्रताड़ित भी करता था।

ये है आरोपी 

आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है पीड़िता

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी गिरधर साहू ने शादी के बाद भी बार-बार दुष्कर्म करता था। साथ ही प्रताड़ित भी करता था। प्रताडऩा से तंग आकर युवती ने जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी गिरधर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *