Arson at Raipur Excise Office: आबकारी भवन में आगजनी, CSMCL ने जारी किया बयान, कहा-सभी फाइल नस्ती लोहे की आलमारी….

Arson at Raipur Excise Office: आबकारी भवन में आगजनी, CSMCL ने जारी किया बयान, कहा-सभी फाइल नस्ती लोहे की आलमारी….

Arson at Raipur Excise Office: रायपुर। छत्तीसगढ़ के तेलीबांधा क्षेत्र के लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में शनिवार को आग लग गई थी। आगजनी में क्या कुछ नुकसान हुआ इसको लेकर CSMCL ने अपना बयान जारी किया है।

जारी बयान में क्या कुछ कहा गया, नीचे देखें…

7 फरवरी 2026 की शाम मे लगभग 8:30 बजे लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन मे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। आगजनी में कार्यालय मे रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और युपीएस जल गया है। अवलोकन से दस्तावेजो को कोई नुकसान नहीं होना पाया गया है। सभी फ़ाइल नस्ती लोहे आलमारी में बंद थी।

रात में आबकारी भवन मे ड्यूटी पर तैनात गार्ड को तृतीय तल के एक कक्ष में कुछ जलने जैसी गन्ध आने पर तत्काल अन्य स्टॉफ को बुलाया और तत्काल मौक़े पर पहुँचकर कर भवन में मौजूद अंग्निरोधक उपकरणों द्वारा आग पर क़ाबू पा लिया गया। मौक़े पर मुआयना करने पर आग से कार्यालय मे रखे प्रिंटर और यूपीएस का जलना पाया गया। आग से किसी अन्य सामग्री का या अन्य किसी कक्ष मे कोई नुकसान नहीं हुआ है। खबर मिलते ही तत्काल उच्च अधिकारियों द्वारा मौक़े पर पहुँचकर अवलोकन किया गया।

8 फरवरी 2026 को सुबह पुनः अधिकारियो द्वारा पहुंच कर अवलोकन करने पर किसी भी ज़रूरी दस्तावेज का उक्त घटना में नुकसान नहीं होना पाया गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *