रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान तीन स्वीपरों की मौत, अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान तीन स्वीपरों की मौत, अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा

रायपुर 17 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान दम घुटने से तीन स्वीपरों की मौत हो गईं। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों सिमरन सिटी के रहने वाले थे। खबर है कि इन्हें सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने के कारण एक एक कर तीनों की मौत हो गईं। 

घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और मृतकों के परिजनों के बीच झड़प देखने को मिली।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *