मर्सिडीज कार में जुआ खेलने पहुंचे जुआरी: पुलिस के छापे से मची अफरा तफरी, आईफोन समेत लाखों कैश बरामद

मर्सिडीज कार में जुआ खेलने पहुंचे जुआरी: पुलिस के छापे से मची अफरा तफरी, आईफोन समेत लाखों कैश बरामद

npg.news

मर्सिडीज कार में जुआ खेलने पहुंचे जुआरी: पुलिस के छापे से मची अफरा तफरी, आईफोन समेत लाखों कैश बरामद

रायपुर 07 अप्रैल 2026, रायपुर ग्रामीण पुलिस की जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सोमवार रात पुलिस ने खेत में छापेमारी करके दो जुआरियों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से एक मर्सिडीज कार, दो आईफोन समेत लाखों रुपए नगद बरामद किया गया है। वहीं  कई आरोपी फरार हो गए, जिसकी तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।   

जुआरियों तक कैसे पहुंची पुलिस ?   

दरअसल, पुलिस को 6 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर ग्रामीण और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित टोकरो गांव के पास खेतों के बीच में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश और DSP नवा रायपुर के नेतृत्व में मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा तफरी मच गई और वो भागने लगे।

महंगी कार और मोबाइल जब्त        

मौका और अंधेरे का फायदा उठाकर कई जुआरी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने भिलाई के सेक्टर 10 में रहने वाले राहुल सिंह (34) और रायपुर के तेलीबांधा में रहने वाले रितेश कुमार (36) को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 6 लाख 34 हजार नगद, दो आईफोन और एक मर्सिडीज कार जब्त किया गया। जब्त कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत 42 लाख 14 हजार रुपए आंकी गई है।   

आरोपियों पर कौन सी धारा लगी ?

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं फरार आरोपियों की पहचान के लिए  तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।                                                                 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *