बंदरों ने मचाया बवाल और लग गई आग, दुकानें जलकर हुई खाक

बंदरों ने मचाया बवाल और लग गई आग, दुकानें जलकर हुई खाक

इमेज सोर्स- NPG News

बलौदा बाजार।27 March 2026| छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी में बुधवार को अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। मंदिर मार्ग पर स्थित 10 से 12 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगजनी की इस घटना के चलते छोटे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पढ़िए कैसे लगी आग?

ट्रांसफार्मर में बंदरों की उछल-कूद के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानें कच्ची थी, इसलिए आग ने बहुत तेजी से विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते एक के बाद एक दुकानें जलती चली गईं।

जब तक दमकल पहुंचा, खाक हो चुकी थी दुकानें

घटना के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक अधिकांश दुकानें जलकर खाक हो चुकी थीं। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, वरना आग की लपटें मंदिर परिसर तक पहुंच सकती थी।

दुकान के आय पर निर्भर रोजी रोटी

गिरौदपुरी छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख आस्था का केंद्र है, जहां संत परंपरा के पूजनीय संत गुरु घासीदास का मंदिर है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर मार्ग पर लगी ये छोटी दुकानें प्रसाद, पूजा सामग्री और दैनिक उपयोग की चीजें बेचने वाले स्थानीय लोगों की आजीविका का मुख्य साधन हैं। इस आगजनी में जिन दुकानदारों की दुकानें जली हैं, वे अधिकतर छोटे व्यापारी हैं, जिनकी रोजी-रोटी इन्हीं दुकानों पर निर्भर थी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *