कटऑफ 10 नंबर कम! CGPSC मेंस के लिए 3921 उम्मीदवार क्वालिफाई, 2024 के मुकाबल कटऑफ नंबर में भारी कटौती, नंबर कम आने का बड़ा कारण ये रहा

कटऑफ 10 नंबर कम! CGPSC मेंस के लिए 3921 उम्मीदवार क्वालिफाई, 2024 के मुकाबल कटऑफ नंबर में भारी कटौती, नंबर कम आने का बड़ा कारण ये रहा

इमेज सोर्स- NPG News

रायपुर। 27 मार्च 2026|CGPSC प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जारी परिणाम पर नजर डालें तो मेंस के लिए 3921 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। 2024 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पर नजर डालें तो, इस बार कटऑफ 10 नंबर कम है। प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों और विशेषज्ञों की मानें तो पेपर कठिन था, इसके चलते कटऑफ नंबर में कमी आई है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। 265 पदों के लिए ली गई प्रारंभिक परीक्षा में 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है। लिहाजा इन उम्मीदवारों ने मेंस के लिए क्वालिफाई किया है। यह संख्या तय 15 गुना (3975) से कम रही। इसके पीछे कई वगों में पात्र अभ्यर्थियों के आंकड़े अपेक्षाकृत कम रहे। सीजीपीएससी मेंस की परीक्षा 16 से 19 मई तक तक आयोजित की जाएगी। मेंस के लिए क्वालिफाई अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के संबंध में छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा सूचना दी जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में मेंस के लिए क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण होने के साथ ही चुनौतीपूर्ण भी माना जा रहा है।

कठिन पेपर के चलते, कटऑफ कम

प्री परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या, के अनुपात में क्वालिफाइंग उम्मीदवारों का प्रतिशत सीमित रहा। बीते वर्ष की तुलना में इस बार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या में कमी आई है। विशेषज्ञों का मानना है, पेपर कठिन होने के कारण पिछले साल के मुकाबले इस बार स्कोर कम रहा है।

श्रेणीवार कटऑफ में इतनी की आई कमी

वर्ष 2024: सामान्य 110.6, ओबीसी 105.8, एससी 93.4, एसटी 80.4

वर्ष 2025: सामान्य 100, ओबीसी 95.2, एससी 85.7, एसटी 69.3

8 श्रेणीवार अभ्यर्थियों की संख्या में कमी, कितने अंक की जरुरत थी, कितना मिला और कितने नंबर की कमी आई, इस तरह समझे

सामान्य पुरुष जरुरत1230, मिले1122, कम 108.

ओबीसी पुरुष जरुरत 480, मिले 335, कम 145

एससी पुरुष जरुरत 405, मिले 325,कम 80

एसटी पुरुष जरुरत 1080,मिले 872,कम 208

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *