CG Job: जी राम जी योजना के तहत संविदा पदों पर होगी भर्ती…कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी समेत इन पदों के लिए करें आवेदन

CG Job: जी राम जी योजना के तहत संविदा पदों पर होगी भर्ती…कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी समेत इन पदों के लिए करें आवेदन

CG Job: रायपुर। विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए भर्ती निकाली गई है। आयुक्त, विकसित भारत जी राम जी, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह भर्ती रायगढ़ एवं नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

संविदा नियुक्ति 

भर्ती के अंतर्गत कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़, पिन कोड 496001 के नाम से भेजना होगा। आवेदन कार्यालयीन दिवसों में कार्यालयीन समय के दौरान 10 नवंबर को शाम 5.30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जिला पंचायत के सूचना पटल और वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पदों की संख्या, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अन्य आवश्यक अर्हताओं तथा आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *