देखें Photo: CM विष्णुदेव साय ने किया शस्त्र पूजन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजयादशमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवासी में विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां भगवती की आराधना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा
”शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे शास्त्रचिन्ता प्रवर्तते।’
विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से शस्त्र पूजन एवं माँ भगवती की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ”धर्म, सत्य और न्याय की विजय का यह महापर्व हमें शक्ति के साथ संयम तथा सामर्थ्य के साथ कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।”
मुख्यमंत्री ने पोस्ट कर लिखा ”जगज्जननी माँ दुर्गा के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़े तथा हर परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे, यही मंगलकामना है।”

