Raipur News: मिर्च पाउडर डालकर लूट, गैस एजेंसी के सुपरवाइजर से लाखों रूपए नगदी लूट बाइक सवार दो बदमाश फरार

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मिर्च पाउडर डालकर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। गैस एजेंसी के सुपरवाइजर से 1.50 लाख की लूट कर ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की पहचान सुपरवाइजर पन्नालाल मैकाहा के रूप में की गई है।
जानिए पूरा मामला
ये पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गैस एजेंसी के सुपरवाइजर पन्नालाल मैकाहा 45 वर्ष नगदी लेकर काम से कहीं जा रहे थे। विधानसभा के मोतीनगर के कचना खेल मैदान के पास पहुंचे ही थे, इसी बीच शाम 5:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और उनके उपर मिर्च पाउडर डाल दिए।
सुपरवाइजर कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने डेढ़ लाख नगदी और एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित सुपरवाइजर पन्नालाल मैकाहा घटना के बाद जैसे-तैसे विधानसभा थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
CCTV फुटेज की जाँच
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल जा रहा है। साथ ही पीड़ित से पूछताछ कर आरोपियों के संबंध में जानकारी भी जुटा रही है।
पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही लूट में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, शहर में नाकेबंदी कर लूट के फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

