CG News: 22 सैलानियों को निगल गया CG का ये पिकनिक स्पॉट,अब पर्यटकों की एंट्री पर प्रशासन का बड़ा फैसला…

CG News: 22 सैलानियों को निगल गया CG का ये पिकनिक स्पॉट,अब पर्यटकों की एंट्री पर प्रशासन का बड़ा फैसला…

जांजगीर-चांपा। 15 सितंबर 2026|  छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के चर्चित देवरी-चिचौली पिकनिक स्पॉट के दरवाजे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। लगातार हो रहे हादसे और पर्यटकों की जा रही जान को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हाल के दिनों में बिलासपुर चौकसे कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हसदेव नदी में डूबने से हो गई।

जिला प्रशासन ने पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत बैरिकेडिंग कर दी गई है। पिकनिक स्पॉट को बंद करने के संबंध में बड़ा सा बोर्ड लगा दिया है। बोर्ड लगाने के साथ भीतर किसी को प्रवेश ना करने की हिदायत भी दी गई है।

देवरी पिकनिक स्पॉट की भौगोलिक बनावट बेहद जोखिम भरी है। यहां नदी के बीच पानी की तेज धार, गहरे कुंड और नुकीली, आड़ी-तिरछी चट्टानें हैं, जहां जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित होती है। दो दिन पहले हुए हादसे ने चिंता बढ़ा दी है। पिकनिक स्पॉट में लगातार हो रही घटनाओं के मद्देनजर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार सुरक्षा की मांग उठाई जा रही है।

सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स व चेतावनी बोर्ड

जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। पिकनिक स्पॉट के आसपास बड़े-बड़े चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर स्पष्ट रूप से दर्ज किया गया है- ‘देवरी पिकनिक स्पॉट को बंद कर दिया गया है, क्योंकि यहां बहुत सारी घटनाएं घट चुकी हैं, अंदर जाना सख्त मना है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *