CG पुलिस ट्रांसफर, इस जिले में इंस्पेक्टरों के तबादले, एसपी ने जारी की सूची

CG Police Transfers: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में निरीक्षकों के तबादले हुए हैं। सूची में चार निरीक्षकों के नाम शामिल है। एसपी भावना ने यह सूची जारी की है।
जारी लिस्ट में
निरीक्षक चक्रधर बाघ को थाना प्रभारी दुगली से थाना प्रभारी सिहावा बनाया गया है।
निरीक्षक उमेष कुमार पाटिल को थाना प्रभारी सिहावा से थाना प्रभारी नगरी बनाया गया है।
निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी दुगली बनाया गया है।
वहीं, रमनलाल उसेंडी को रखित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी केरेगांव बनाया गया हैं। नीचे देखें सूची

