CG Crime News: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार; फरार आरोपियों की तलाश तेज

CG Crime News: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार; फरार आरोपियों की तलाश तेज

सरगुजा| 30 अगस्त 2026| सरगुजा में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले के मामले में मणीपुर थाना पुलिस और साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पढ़िए क्या है मामला?

गुरप्रित सिंह सिद्धू साकिन दर्रीपारा थाना मणीपुर द्वारा 30 अगस्त कों थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 अगस्त कों रात्रि करीब 8.30 बजे साहिल साहू, राजा साहू व अन्य तीन लोग प्रार्थी कों गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत से गंभीर चोट पहुंचाई है, इस दौरान पीड़ित कांग्रेस नेता की पत्नी बीच बचाव करने आयी तो उससे भीं मारपीट की गई है,

कांग्रेस नेता कि रिपोर्ट पर आरोपी साहिल साहू, सुनील साहू, अनिल चटर्जी उर्फ संजू, आयुष एवं अन्य के विरूद्ध थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 190, 191(2), 296, 351(3), 115(2), 333, 109 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख किया गया, प्रकरण के आरोपी साहिल साहू आत्मज सुनील साहू उम्र 22 वर्ष आयुष बरला आत्मज ललित बरला उम्र 19 वर्ष, सुनील साहू आत्मज स्व. सेवक राम उम्र 47 वर्ष (04) अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू आत्मज स्व. मनमोहन चटर्जी उम्र 55 वर्ष सभी सा० दर्रीपारा अम्बिकापुर थाना मणीपुर जिला सरगुजा कों पकड़ा गया है, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन जप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *