CG Crime News: साढ़े 10 लाख रुपये अनाज की हेराफेरी, तीन लोगों ने मिलकर 25 किसानों को लगाया चूना, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

CG Crime News: साढ़े 10 लाख रुपये अनाज की हेराफेरी, तीन लोगों ने मिलकर 25 किसानों को लगाया चूना, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

बालोद। 23 अगस्त 2026| किसानों से अनाज खरीदकर भुगतान नहीं करने के मामले में गुरूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोहपुर और रमतरा गांव के तकरीबन 25 किसानों से चना, अरहर, लाखड़ी और बटरी समेत लगभग 10 लाख 79 हजार 500 रुपये का अनाज खरीदने के बाद में पेमेंट नहीं करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनाज का परिवहन करने के लिए उपयोग में लाने वाले पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है।

पढ़िए क्या है मामला?

अप्रैल 2026 में आरोपियों ने किसानों से संपर्क किया था। किसानों को बाजार में मिलने वाली कीमत से ज्यादा दाम देने का भरोसा दिलाया और अनाज खरीदने का सौदा कर लिया। किसानों ने भरोसे में आकर अनाज बेच दिया। आरोपियों ने किसानों का चना, अरहर, लाखड़ी और बटरी पिकअप वाहन में लोड कराया और उसे अपने साथ ले गए। अनाज ले जाने के बाद किसानों को बाजार में बेचने के बाद भुगतान का भरोसा दिलाया।

समय बीतने के बाद भी जब किसानों को उनकी रकम नहीं मिली तो उन्होंने आरोपियों से भुगतान की मांग की। कई बार संपर्क करने और भुगतान की मांग के बावजूद पैसा नहीं मिलने पर किसानों ने गुरूर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने भानुप्रताप सिन्हा और इमेन्द्र कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है।

तीसरा आरोपी फरार

एक अन्य आरोपी हितेश्वर मंडावी का नाम भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, वह फिलहाल फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *