CG News: अफसरों के साथ गाली-गलौच करने वाले नपा अध्यक्ष पर एफआईआर, CMO को कहा- नंगा करके मारुंगा

CG News: अफसरों के साथ गाली-गलौच करने वाले नपा अध्यक्ष पर एफआईआर, CMO को कहा- नंगा करके मारुंगा

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर जिले में अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पर CMO निलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान से गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बिना काम किए फंड से भुगतान कराने को लेकर अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। शिकायत के बाद पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने 20 मिनट तक अधिकारियों से गाली-गलौज की। अधिकारियों को धमकी देते हुए ‘नंगा करके मारूंगा’ कहा। इसके अलावा मारपीट करने के लिए डंडा मंगवाने का भी आरोप है। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अधिकारियों की शिकायत के बाद थाने में नगर अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला अभनपुर थाना का है।

उत्रसेन गहिरवारे कांग्रेस पार्टी से हैं। इससे पहले रायपुर नगर निगम के वीर सावरकर नगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद संदीप साहू पर भी महिला अफसर से गाली-गलौज करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में संदीप साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पढ़िए क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, घटना 13 अगस्त की है। बिना काम किए फंड से भुगतान करने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है, भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की। शिकायत में कहा है कि अध्यक्ष ने अधिकारियों को धमकाते हुए ‘नंगा करके मारूंगा’ कहा।

अभनपुर थाने में अध्यक्ष पर FIR दर्ज

CMO नीलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने नगर अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस तरह की अभद्रता कभी नहीं देखी- CMO

CMO निलेश केरकेट्टा ने बताया कि 13 अगस्त को वे 15 अगस्त की तैयारी के बाद ऑफिस आए थे। उन्हें नौकरी करते हुए 7 साल हो चुके हैं, लेकिन इस तरह की अभद्रता और अमानवीय व्यवहार का सामना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। उन्होंने बताया कि मुझे नंगा करके मारने की धमकी दी गई और गाली-गलौज भी की गई। CMO के मुताबिक, घटना के समय ऑफिस में महिलाएं भी मौजूद थीं। इसके अलावा स्कूली बच्चों के सामने भी उन्हें अपशब्द कहे गए।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *