CG सार्वजनिक अवकाश घोषित: इस दिन स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बैंक, कोषालय रहेंगे बंद, GAD ने जारी की अधिसूचना

CG सार्वजनिक अवकाश घोषित: इस दिन स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बैंक, कोषालय रहेंगे बंद, GAD ने जारी की अधिसूचना

CG Avkash News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की हैं। इस दिन स्कूल, काॅलेज, शासकीय कार्यालयों और बैंकों में छुट्टी रहेगी।

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार 28 अगस्त को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं के साथ-साथ कोषालय एवं बैंकों में अवकाश रहेगा।

नेगोशिएबल इंस्टूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन ने 28 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी कोषालय एवं बैंकों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्यों के बैंको एवं वित्तीय संस्थानों के द्वारा रक्षाबंधन पर आवकाश की मांग की गई थी। बैंक अधिकारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। इसका लाभ अब बैंक कर्मियों को भी मिलेगा।

देखें आदेश


देखें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *